Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में तापमान में गिरावट, दिन में खिली धूप दे रही राहत, सुबह शाम ठंड और कोहरा

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क होने के बावजूद ठंड का प्रभाव तेज हो गया है। पहाड़ों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने के साथ पाला पड़ना शुरू हो गया है, जिसके चलते रात के समय सड़कें फिसलन भरी और खतरनाक होती जा रही हैं। वहीं मैदानी जिलों में सुबह-शाम ठंड के साथ हल्का कोहरा छाने लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिन के समय खिली धूप कुछ राहत दे रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट से रातें और अधिक सर्द होती जा रही हैं। कई स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच तीन गुना तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी हल्का कोहरा शुरू हो गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। पहाड़ों में पाला बढ़ने और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा घना होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉