Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल: विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के क्वेदल में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सामने रखा। विधायक ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को मोटर मार्ग निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने गजार, कसियालेख, सुन्दरखाल, धानाचुली आदि गाँवों का दौरा कर कल हुई भारी ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भारी ओलावृष्टि से किसानों की आडू, पुलम, खुमानी, नाशपाती, मटर, गेहूं, आदि फलों व फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ है। फलदार पेड़ों पर जो बौर निकल रहा था पूरा खत्म हो गया है। विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देने को भी कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉