Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, शिक्षकों और अभिभावकों ने दी बधाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित आकाशियन स्पर्धा 2026 एवं रॉकेट्री प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र शिवा जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पैन इंडिया के 100 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं विद्यालय के युवा प्रतिभागियों ने रॉकेट्री प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की भीड़ अचानक बढ़ी, यातायात प्रभावित, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों,श्रद्धालुओ से की अपील
Ad

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी एवं प्रशासक ऋषभ जोशी सहित समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में उत्साह के साथ मनाई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती, विद्यालय प्रांगण में चलाया स्वच्छता अभियान
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉