Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

धराली आपदा: राहत एवं बचाव कार्यों में आई तेजी, 657 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह मातली से हर्षिल के लिए यूकाडा के चार हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरी, जबकि चिनूक, एमआई-17 सहित आठ निजी हेलिकॉप्टर लगातार अभियान में जुटे हैं।
वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टरों से भारी मशीनरी—जैसे जेसीबी, एस्कवेटर, डोजर, टिप्पर व जनरेटर—को गुरुवार को हर्षिल पहुंचाया गया। अब तक हेलिकॉप्टरों की मदद से हर्षिल, नेलांग और मातली से कुल 657 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

भटवाड़ी के समीप 100 मीटर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त गंगोत्री नेशनल हाईवे को यातायात के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है, परन्तु इससे करीब 15 किलोमीटर आगे एक पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इसके चलते हवाई सेवा ही अभी भी राहत कार्यों का प्रमुख जरिया बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

हर्षिल में फंसे लोगों के लिए 2500 खाने के पैकेट भेजे गए हैं। अब तक हवाई मार्ग से विभिन्न रूटों पर निकाले गए लोगों की संख्या इस प्रकार है:
गंगोत्री से हर्षिल: 274
गंगोत्री से नेलांग: 19
हर्षिल से मातली: 252
हर्षिल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट: 112
इनमें उत्तराखंड के साथ-साथ गुजरात (131), महाराष्ट्र (123), मध्य प्रदेश (21), उत्तर प्रदेश (12), राजस्थान (6), दिल्ली (7), असम (5), कर्नाटक (5), तेलंगाना (3) और पंजाब (1) के लोग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राहत कार्यों में जुटी सेनाएं

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना की राजपूताना राइफल्स, घातक टीम, एसएफ आर्मी सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां लगातार धराली क्षेत्र में लापता लोगों की खोज और राहत कार्यों में लगी हुई है।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरे दिन भी धराली और सैंजी क्षेत्र में ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। सीएम धामी ने कहा, “जब तक अंतिम व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक बचाव कार्य जारी रहेगा।” उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से लगातार अपडेट लेकर राहत कार्यों की निगरानी भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉