Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टंटबाजी के वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान, स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग चलाने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टंटबाजी के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, स्टंट करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ज्योलीकोट के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार एक परिवार के कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहा थे। जिससे आम जनता में नकारात्मक संदेश प्रवाहित हो रहा है।

नैनीताल पुलिस ने वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की। पुलिस ने लोगों की काउंसलिंग करते हुए उनसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी। वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, चलते वाहन में स्टंटबाजी न करें। वाहन में सनरूफ आपको सफर के दौरान वातानुकूलित अनुभव करने की सुविधा है। चलते वाहन से बाहर निकलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉