Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने की आधार केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं क्षेत्र में गुरुवार को उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने आधार केन्द्रों में  ताबड़तोड़ छापेमारी की। उप जिलाधिकारी नें भारतीय स्टेट बैंक लालकुआं, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा बिंदुखत्ता और मुख्य बाजार स्थित आधार केंद्र में छापेमारी की इस दौरान आधार सेंटरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाअधिकारी ने पाया की उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लोग यहां आकर आधार कार्ड बना रहे हैं जिस पर उप जिला अधिकारी ने सभी आधार केंद्रों को निर्देशित किया कि आधार कार्ड अपडेट या परिवर्तन संबंधित कार्यों में स्थानीय जनता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए । इसके अलावा बाहर से आकर यहां आधार परिवर्तन करने वाले लोगों से ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की अच्छी तरह जांच किए जाने को कहा, इसके अलावा उत्तर प्रदेश से यहां आकर आधार कार्ड परिवर्तित कर रहे लोगों पर  उनके स्थानीय एड्रेस में कोई बदलाव न किए जाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती इलाकों से ट्रेनों के माध्यम से लोग नैनीताल, उधम सिंह नगर के विभिन्न आधार केंद्र में पहुंचकर आधार कार्ड अपडेट करवा रहे हैं और यह संख्या रोजाना सैकड़ो में देखी जा रही है इसके बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉