Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल के खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को हराकर जीता खिताब, गर्ल्स टीम तीसरे स्थान पर रही

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ नैनीताल:-  नैंसी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ज्योलिकोट में आयोजित दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

एसकेएम स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने रोमांचक फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और दमदार रणनीति के साथ जीत हासिल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

इसी के साथ एसकेएम स्कूल की गर्ल्स टीम ने भी नैन्सी कॉन्वेंट के साथ हुए मुकाबले में बढ़त बनाकर जीत हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा किया।विद्यालय परिवार में इस ऐतिहासिक उपलब्धि से खुशी की लहर है। प्रबंधक यू.सी. जोशी, सचिव  पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी, उप-प्रधानाचार्या भामिनी जोशी, समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

प्रधानाचार्या ने कहा कि यह जीत विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। हमें आशा है कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉