Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा के सुड़ी, बेलगड़, मटियाल, लेटिबुगा, सुनकिया, सदबुगा आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, और स्थानीय प्रशासन के जनपद नैनीताल के अधिकारियों को कहा है कि आपदा से कई  मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है, सिचाई नहर, पेयजल लाइन ध्वस्त हुई है, ग्रामीण क्षेत्र के आतंरिक मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री ने कहा जिनका पुनर्निर्माण किया जाना अति आवश्यक है, उन्होंने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आपदा मद से मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, सिचाई नहर, ग्रामीणों के आतंरिक मार्गो अन्य कार्यों को करने के निर्देश दिए है!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मे लगातार कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉