Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

घर से कॉलेज के लिए निकले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

घर से कॉलेज जाने के लिए निकला से ग्राफिक एरा का छात्र दोस्तों के साथ पार्टी करने जंगल में पहुंच गया। कुछ देर बाद ही उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव जंगल में करीब डेढ़ मीटर अंदर पेड़ से लटका पाया गया। शव के पास जला हुआ भगौना, आरी और ब्लेड मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पार्टी कर रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस भी मामले का संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दौलिया गांव हल्दूचौड़ निवासी गोपाल दत्त पांडे सिडकुल स्थित टाटा कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी सावित्री दीना स्कूल में भोजन माता हैं और बेटा दिव्यांशु (20 वर्ष) ग्राफिक ऐरा हल्दूचौड़ में बी-कॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर का छात्र था। माता-पिता के इकलौते बेटे दिव्यांशु के चाचा दयाल पांडे ने बताया कि शनिवार को दिव्यांशु घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह कॉलेज गया नहीं। उसका दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बन गया। बताया जाता है कि मुरारीनगर धानमिल बरेली रोड निवासी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने बड़ी मंडी के पीछे दमकल से सटे जंगल में पहुंच गया। वह अपने साथ खाना बनाने के लिए बर्तन भी ले गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

जंगल में क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। दोपहर करीब सवा तीन बजे दिव्यांशु के दोस्त ने दिव्यांशु की मां सावित्री को फोन किया और बताया कि दिव्यांशु ने फांसी लगा ली है। इस दोस्त ने फोन कर अपने भाई को भी मौके पर बुलाया और फिर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फिर बेटे को तलाशते दीपांशु के पिता गोपाल दत्त पांडे, मां सावित्री, चाचा दयाल पांडे व मामा मथुरा दत्त नैनवाल भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोस्तों ने मिलकर दिव्यांशु की हत्या की और फिर घटना का आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि घटना स्थल से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की हर स्तर पर जांच की जा रही है। उसके दोस्तों से पूछताछ हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉