Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लिटिल फ्लावर स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस, माताओं ने विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी आज  लिटिल फ्लावर स्कूल लालडांठ में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीप प्रज्जवलन एवं उद्घाटन मुख्य अतिथियों लता बोरा, मनोज नेगी के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्वप्रथम नन्हें- मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को तू कितनी अच्छी है मां, सिर पर जब तू हाथ फेरे, मां ओ मां आदि गीत गाकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इसके पश्चात माताओं द्वारा विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रथम प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान दुर्गा मठपाल, द्वितीय स्थान सुषमा पाठक, तृतीय स्थान सुशीला गुप्ता, द्वितीय प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान सुषमा पाठक, द्वितीय स्थान श्वेता जोशी, तृतीय स्थान दीक्षा जोशी तृतीय प्रतियोगिता रंग पहचानो में प्रथम स्थान सुषमा पाठक, द्वितीय स्थान मीरा बिष्ट तृतीय स्थान दीक्षा जोशी ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

अंत में प्रधानाचार्या शांति जीना ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया एवं संदेश दिया कि मातृ दिवस का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना ही नहीं बल्कि मां के महत्व को समझना एवं उनका सम्मान करना भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉