Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में छात्र राहुल मेलकानी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सर्वांगीण विकास के लिए “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में विशेष प्रसन्नता देखी गई। इसके अतिरिक्त, सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। साथ ही भाषा, लेख, खेल-कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र में प्रारंभ होने वाले नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

अभिभावकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स तथा स्कूल सिनेमा जैसे आधुनिक एवं कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए सत्र में विद्यार्थियों को इन नवीन क्षेत्रों में सीखने के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉