उत्तराखण्डदेहरादून
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कई जगह भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

ADVERTISEMENTS
देहरादून:- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों मे भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
ADVERTISEMENTS
इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून और पौड़ी में जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS











