Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महाशिवरात्रि पर उमड़ा छोटा कैलाश में आस्था का जनसैलाब, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक, एक लाख से ऊपर से श्रद्धालु पहुंचे मंदिर, जयकारों के साथ की पूजा अर्चना

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटा कैलाश में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर भगवान शिव के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां बताते चलें कि श्रद्धालु शनिवार रात से ही मंदिर पहुंचने लगे थे। पूरी रात भजन-कीर्तन और शिव आराधना का दौर चलता रहा। रविवार सुबह चार बजे से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई गई। ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष पिछले साल की तुलना में भीड़ कुछ कम रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

इधर भीमताल के डांठ क्षेत्र स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर में भी रविवार सुबह चार बजे से लंबी कतारें लग गईं। यहां दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी मदन गिरी ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

भवाली, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, बेतालघाट, गरमपानी और पतलोट क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन हुए।
इस अवसर पर दीपक रावत (आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मा. मुख्यमंत्री) ने भी छोटा कैलाश पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया और कुमाऊं मंडल एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

आयुक्त ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता और जनसेवा में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉