Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को मुआवजा देने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा के धारी, सुन्दर खाल, सुन्दरनगर, दाडीम, ओड़ाखान, तल्ला रामगढ़, झूतिया, बोहराकोट, डाकबंगला आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ! ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल में ओलावृष्टि व आधी तूफान से किसानों के आडू, पुलम, खुमानी, मटर, मिर्च, टमाटर आलू नष्ट हो गये है किसानों की फ़सल ख़त्म हो गई है। जिस कारण किसान परेशान है।

बेमौसमी वर्षा, ओलावृष्टि व आंधी तूफान से किसानों को काफी नुकसान हो गया है जिस कारण किसानों को दोहरी मार पड़ गई है जिस कारण को काफी काफी नुकसान हो गया है मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी से गाँव गाँव उद्यान व कृषि विभाग की टीमें भेज किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर उचित मुवावजा देने को कहा है। अन्य समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गये हैं ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉