Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नगदी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कोतवाली पुलिस ने 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, के पर्यवेक्षण में विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में अवैध जुआ-सट्टा की रोकथाम करते हुए चौकी मंगलपड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने बीती रात 13 अभियुक्तों को रामलीला मोहल्ला के पास दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

अभियुक्तों के कब्जे से ताश के पत्ते एवं 58,950 रुपये नाल-फड़  से बरामद हुए। अभियुक्तों को उनके जुर्म धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

गिरफ्तार व्यक्तियों में रितेश कुमार, हैदर अली, प्रशांत कुमार कुशल, आसिफ, मोहम्मद शाहनवाज, शोएब, मोहम्मद राहुल, मोहम्मद समीर, फैजान शाहनवाज, सर्वेश, योगेंद्र शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, उप निरीक्षक संजीत राठौर, चौकी प्रभारी हीरानगर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कांस्टेबल कमलेश सिंह, भोपाल सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉