Medical
क्राइम/दुर्घटनाराष्ट्रीय

रेलवे ट्रैक पर पबजी गेम खेल रहे तीन किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत

ADVERTISEMENTS Ad

बिहार के बेतिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर तीन किशोरों की रेलवे ट्रैक पर बैठकर पब जी गेम खेलने से जान चली गई। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि तीनों किशोर कान में ईयरफोन लगाकर पब जी मोबाइल गेम खेल रहे थे। तभी ट्रेन के आने से तीनों की कटकर मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ये मामला मुफस्सिल खान क्षेत्र के मनसा टोला के रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड की है। मृतक बच्चों की पहचान मोहम्मद अली के पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन के बेटे समीर आलम और हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में हुई। इस घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान तीन बच्चे कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेल रहे थे। पबजी खेलते समय ईयरफोन की वजह से तीनों किशोरों को ट्रेन की आवाज नहीं आई। जिसकी वजह से तीनों बच्चे घटना का शिकार हो गए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। तो वहीं परिवार वाले अपने-अपने बच्चे का शव लेकर अपने घर चले गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉