Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रामपुर लामाचौड़ से ग्राम प्रधान पद पर महेश चंद्र भगत की धमाकेदार जीत, भगत ने कहा अपने वादों पर खरा उतरूंगा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रामपुर लामाचौड़ में ग्राम प्रधान पद के चुनाव में महेश चंद्र भगत ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़े मुकाबले में हराकर जनता का भरोसा जीता, आज वह गांव के विकास की नई उम्मीद भी बनकर उभरे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चुनावी प्रचार के दौरान महेश चंद्र भगत ने पारदर्शी प्रशासन, समग्र ग्रामीण विकास और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही थी, जिसने मतदाताओं के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। मतदान के दिन से ही उन्हें बढ़त मिलती दिख रही थी, जिसे मतगणना ने और भी पुख्ता कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, मिठाइयाँ बांटी और महेश चंद्र भगत को ‘गांव का भविष्य’ बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

विजयी प्रत्याशी महेश चंद्र भगत ने कहा,

“यह जीत मेरी नहीं, रामपुर लामाचौड़ की जागरूक जनता की है। मैं अपने वादों पर खरा उतरूंगा और गांव को विकास की नई राह पर ले जाऊंगा।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉