Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, चार धाम यात्रा से लौटा श्रद्धालु भी कोरोना संक्रमित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में कोरोना एक बार फिर से दस्तक देने लगा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के इस सीजन के सबसे अधिक सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें तीन संक्रमित श्रद्धालु हाल ही में बदरीनाथ, केदारनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा कर लौटे थे।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक संक्रमित हाल ही में बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौटा था। वहीं सहसपुर निवासी मरीज केदारनाथ यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित पाया गया। चकराता रोड निवासी एक अन्य व्यक्ति वैष्णो देवी से लौटने के बाद बीमार हुआ, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

इन में लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा चार अन्य लोगों में भी वायरस की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य है और उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है, जिनमें से सात मरीज सक्रिय हैं। अभी तक किसी भी संक्रमित में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और लक्षण नजर आते ही तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉