Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय लिया है। कैंची धाम की धारण क्षमता के आधार पर श्रद्धालुओं की संख्या तय की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन व शासन के बीच जल्द ही बैठक के बाद संख्या निर्धारित की जाएगी। चारधाम की तरह कैंची धाम में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दो अक्तूबर को परिवहन विभाग ने कैंची धाम में एक ही दिन में 35 हजार वाहनों की संख्या दर्ज की। इससे भवाली-अल्मोडा मार्ग पर कैंची धाम तक यातायात जाम लगने से परेशानी झेलनी पड़ती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा पहुंचे ज्योलीकोट, जलजनित बीमारी से परिजनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Ad

सिंगल लेन मार्ग होने के साथ ही कई स्थानों पर तीव्र मोड होने हर समय जाम की समस्या रहती है। अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जाने वाले स्थानीय लोगों की भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। इस बार यात्रा में अब तक पंजीकरण का आंकडा 71.72 लाख पहुंच गया है। इसमें 57.64 लाख तीर्थयात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

इसमें 57.64 लाख तीर्थयात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं।

पंजीकरण के बावजूद यात्रा मार्गों पर जगह-जगह जाम की बड़ी चुनौती रहती है। केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग में पार्किंग भी कम पड़ जाती है। वहीं सोनप्रयाग से आगे गौरीकुंड तक शटल सेवा के लिए कई किमी तक लाइन लगती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉