Medical
उत्तराखण्डचमोली

छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अतिथि शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्थाई निवास के प्रमाण पत्र की जांच के डीएम ने किया आदेश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:- चमोली जिले में छात्राओं से छेड़छाड़-यौन शोषण के आरोपी अतिथि शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के नजीबाबाद का निवासी है, यह बात सामने आने पर डीएम ने उसके चमोली में बने स्थाई निवास प्रमाणपत्र की जांच के भी आदेश दिए हैं। उधर शिक्षा विभाग ने आरोपी अतिथि शिक्षक को सेवा हटा दिया है।

जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज में अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी पर यहां की छात्राओं ने छेड़छाड़ व यौन शोषण के आरोप लगाए थे। कक्षा सात और 12वीं की पीड़ित छात्राओं ने अंसारी की शर्मनाक करतूतों के बारे में अपने घर में बताया था। परिजनों ने यह मुद्दा कॉलेज प्रबंध समिति और शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में रखा था। बैठक में आई शिकायत प्रधानाचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती को भेजी थी। उप्रेती ने चमोली कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सोमवार को आरोपी अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉