Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तेंदुए ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर किया हमला, हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। पीरूमदारा के नया झिरना गांव में कल देर शाम तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना में 56 वर्षीय उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान तो बच गई, लेकिन हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, उदय सिंह देर शाम अपने घर के पास खेत में काम कर रहे थे। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भीड़ देखकर तेंदुआ घायल को छोड़ जंगल की ओर भाग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

हमले में घायल के दोनों हाथों, पैरों और कंधे पर नाखून व दांत के गहरे निशान आए हैं। उन्हें पहले रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

दूसरी ओर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की  सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉