Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी, तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः- प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को चौंका दिया है। बुधवार सुबह से ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हल्की बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जहां बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉