Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जनपद नैनीताल के डॉ. कमल चंद्र दानी को यूपीईएस से मिली पीएचडी की उपाधि, वेलबोर स्थिरता पर किया शोध

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- हल्द्वानी निवासी डॉ कमल चंद्र दानी को देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़ के 23वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध “Highly Deviated और Horizontal Wells में Stability” असामान्य भंडारों (Unconventional Reservoirs) में क्षैतिज दिशा में ड्रिलिंग तकनीक की दक्षता बढ़ाने पर केंद्रित है।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ. कमल चंद्र दानी को यूपीईएस से पीएचडी की उपाधि
डॉ. दानी को यह उपाधि गोपाल जोशी (कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख, केडीएमआईपीई, ओएनजीसी) तथा श्री आनंद रामामूर्ति (प्रबंध निदेशक, माइक्रोन इंडिया) द्वारा प्रदान की गई। यह शोध डॉ. डीके गुप्ता और डॉ. पुष्पा शर्मा के निर्देशन में पूरा हुआ। डॉ. दानी के कार्य से वेलबोर स्थिरता में सुधार, क्षैतिज दिशा में ड्रिलिंग तकनीक, ड्रिलिंग संचालन के अनुकूलन और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

यूपीईएस के पूर्व छात्र डॉ. दानी के पास पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और अपस्ट्रीम एसेट मैनेजमेंट की डिग्रियाँ हैं। उन्हें भारत, रूस, कोलंबिया, चीन और खाड़ी देशों सहित कई देशों में तेल क्षेत्र का व्यापक अनुभव प्राप्त है।अपने पिता-माता, मार्गदर्शकों, परिवार और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. दानी ने कहा कि उनका शोध कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों और कोल बेड मीथेन जैसे असामान्य संसाधनों में अधिक कुशल ड्रिलिंग में सहायक होगा। उन्होंने भारत की सतत ऊर्जा विकास में योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी वीजा पर नौकरी के नाम पर युवक को भेजा दुबई, बकाया रकम मांगने पर एजेंट ने दी जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉