Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट नए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रातीघाट में शराब की दुकान बंद करने की मांग, स्थानीय नागरिक भी कर रहे हैं विरोध

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए एवं पत्र लिखकर विदेशी मदिरा की रातीघाट, मंगोली, वजून में शराब की दुकान बंद किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए बताया कि ग्राम एवं पोस्ट रातीघाट, मंगोली, बजून, जनपद नैनीताल में विदेशी मदिरा की दुकान खोले जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा गंभीर आपत्ति एवं विरोध व्यक्त किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

रातीघाट, मंगोली, बजून एक प्रमुख ग्रामीण बाजार क्षेत्र है, जहाँ आसपास के अनेक ग्रामों के लोग दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आते हैं। इस क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ शहीद संजय बिष्ट के नाम से राजकीय इंटर कॉलेज भी स्थित है।
ऐसे में इस स्थान पर मदिरा की दुकान खोले जाने से क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा, साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएँ खरीदने आने वाली महिलाओं को असुविधा एवं असुरक्षा की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर भी इस स्थान से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। ऐसे धार्मिक एवं संवेदनशील क्षेत्र के समीप मदिरा की दुकान खोले जाना जनभावनाओं के विपरीत है। श्री भट्ट ने साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल को भी दूरभाष में वार्ता करते हुए कहा कि जनहित, क्षेत्र की सामाजिक मर्यादा एवं जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम एवं पोस्ट रातीघाट, मंगोली, बजून में प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान को निरस्त करने हेतु कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉