Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आये दो युवक, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज सुबह  दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन ने दो युवकों को चपेट में ले लिया, जिससे एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे के आसपास इंदिरा नगर रेलवे फाटक के समीप यह हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष) पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रानगर ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहसिन (25 वर्ष) पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉