Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 3 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:- मौसम  विभाग पूर्वानुमान के अनुसार 3 सितंबर कल जिले में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके चलते जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 3 सितंबर को बंद रहेंगे। हालांकि ऐसे आवासीय शैक्षणिक संस्थान, जहाँ पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में है, आदेश से बाहर रखे गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को केवल अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही बुलाया जाए। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से विद्यालय न बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने बताया कि भारी वर्षा के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन की आशंका है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेशों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉