Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड परिवहन निगम में छात्रों को लंबी दूरी की बसों में 10 प्रतिशत तक छूट देने की तैयारी, आगामी बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी लंबी दूरी की बसों में छात्रों को पांच से दस प्रतिशत तक किराये में छूट देने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव आगामी बोर्ड की बैठक में लाया जाएगा। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो राज्यभर के छात्र इस छूट का लाभ उठा सकेंगे।
पिछले दिनों कर्मचारी संगठनों की बैठक में निगम की बसों के मुकाबले निजी बस सेवाओं का किराया सस्ता होने से यात्रियों के घटते रुझान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि रोडवेज बसों का किराया प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाए। इसी क्रम में उन्होंने सीधे यात्री किराये में 10 प्रतिशत तक कटौती और छात्रों को विशेष छूट देने की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

परिवहन निगम प्रबंधन ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए इन पर विचार करने और प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड के सामने रखने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही निगम ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को भी मजबूत करना शुरू कर दिया है। अब रोडवेज बसों की जानकारी ‘रेड बस’ पोर्टल पर भी उपलब्ध है, जिससे यात्री आसानी से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
निगम को जल्द ही 100 नई बसें मिलने वाली हैं, जिन पर गढ़वाली व कुमाऊंनी भाषा में संबंधित तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रचारित की जाएगी। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देना और यात्रियों को बस सेवा से जोड़ना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

परिवहन निगम प्रमुख तीर्थ स्थलों और सीमांत जिलों में नए बस डिपो की स्थापना पर भी विचार कर रहा है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली समेत अन्य लंबी दूरी के रूटों पर बस सेवाएं बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉