Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती पर मूर्ति का अनावरण, स्मृति पार्क को मिली पहचान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड की राजनीति के पुरोधा और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं पुण्यतिथि पर आज शनिवार को हल्द्वानी में भव्य समारोह आयोजित हुआ। उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने मंडी समिति परिसर में पंडित तिवारी की प्रतिमा का अनावरण और “पंडित नारायण दत्त तिवारी स्मृति पार्क” का लोकार्पण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

कार्यक्रम में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंडित तिवारी के बहुआयामी राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे ऐसे विलक्षण नेता थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड – दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे चार बार केंद्रीय मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। तिवारी ने उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की आधारशिला रखी। सिडकुल की स्थापना और रोजगार सृजन की दिशा में उनके प्रयासों को ऐतिहासिक बताया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

वक्ताओं ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर देश और प्रदेश के विकास में अमिट छाप छोड़ी। उनका योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉