Medical
उत्तराखण्ड

सस्ती साड़ी खरीदने के चक्कर में महिला ने गवांई 83 हजार रुपए की रकम, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- एक महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गयी । फ्लिपकार्ट पर 872 रुपये की साड़ी खरीदने के चक्कर में 83 हजार रुपये गंवा बैठी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर पुलिस एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि महिला ने 25 जनवरी को फ्लिपकार्ट पर 872 रुपये की एक साड़ी आर्डर की थी, जो 30 जनवरी को उनके घर पहुंचनी थी। साड़ी आर्डर करने के एक दिन बाद 26 जनवरी को ही उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दयाशंकर मिश्रा बताया। उसने पीड़िता को फोन पर आर्डर रद्द कर दोबारा बुक करने को कहा। पहले तो पीड़िता ने दोबारा आर्डर करने से इन्कार कर दिया, लेकिन पीड़िता को झांसे में लेने के लिए उसने अपना फर्जी फ्लिपकार्ट का आईडी कार्ड और अपना आधार कार्ड भी भेजा। आरोपी ने पीड़िता को आईडी नंबर बताने के लिए कहा। पीड़िता ने इस नंबर को बताया तो उनके खाते से 40 हजार से अधिक रकम कट गई। इसी तरह अलग-अलग कर उनके खाते से 83 हजार 389 रुपये कट गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तंत्र-मंत्र के दौरान 6 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर विसरा रखा सुरक्षित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉