Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के क्रम में आज  26 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रामनगर के शिवलालपुर और चिलकिया क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अन्तर्गत कार्यवाही का विवरणः

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर क्षेत्र से अभियान के दौरान क्षेत्र के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों (जिसमें दो खाद्य उत्पादन इकाइयां शामिल हैं) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमानुसार निम्नलिखित विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए।

गेहूं आटा – (खाद्य उत्पादन इकाई से) गरम मसाला (खड़ा) – (खाद्य उत्पादन इकाई से) उक्त विधिक खाद्य नमूनों को परीक्षण एवं जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंहनगर को प्रेषित किया जा रहा है। एक प्रतिष्ठान को मौके पर फूड पंजीकरण प्रस्तुत न कर पाने पर एक सप्ताह का समय दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी

लाइसेंस के अनुपालन प्रपत्र मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कन्ट्रोल एवं खाद्य टेस्ट रिपोर्ट न पाए जाने पर ऑनलाइन सबमिट करने हेतु 15 दिन का समय दिया गया। दी गई समयावधि में अनुपालन न होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की यह कार्यवाही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,असलम खान रामनगर एवं कालाढूंगी,के नेतृत्व में की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉