Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर ने सरस आजीविका मेले का किया निरीक्षण, स्टाल लगाने वाले सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से की बातचीत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले का निरीक्षण किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में दो स्थानों पर सरस मेले हेतु बजट की व्यवस्था की गई, जिससे स्वयं सेवी संस्था के उत्पादों को एक बेहतर बाजार मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने मिले भ्रमण के दौरान कहा कि एमबी इन्टर कालेज सरस मेला भव्य एवं सफलतापूर्वक चल रहा है। इस मेले में कुल 250 स्टॉल लगाये गये है। इन स्टॉलों के द्वारा समूहों के उत्पादों के बारे में आम लोगों को उचित जानकारी के साथ ही स्थानीय उत्पादों के महत्व के बारे में जानकारी मिल रही है और लोग उन उत्पादों को क्रय करते है जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलता है और स्वयं सेवी संस्थाओं को रोजगार के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत होती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

मेले में स्वयं सेवी संस्था जिनके द्वारा स्टॉल लगाये गये है आयुक्त ने उनसे वार्ता की, तो उन्होंने बताया गया कि उनके स्थानीय उत्पादों को लोग बढ़ चढ़कर खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा स्थानीय उत्पाद ई-कॉमर्श से है जिससे लोगों को सामग्री खरीदने में आसानी हो रही है। सरस मेले स्वयं सेवी संस्था के लोगों द्वारा आयुक्त को बताया गया कि मेले की सभी व्यवस्थायें बेहतर स्तर की है। सभी सुविधायें उन्हें प्रदान की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से देश सभी राज्यों के स्थानीय उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारियां मिलती है जिससे रोजगार के साथ ही इनकी आर्थिकी भी मजूबत होती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चन्द्रा फर्त्याल के साथ ही स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉