Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: कुछ जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 17 मई तक बदला रह सकता है मौसम का मिजाज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हल्द्वानी:- प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खतरनाक रूप ले सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मौसम विभाग ने बताया कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं।
वहीं, अन्य जिलों में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर बना रह सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 17 मई तक जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉