Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

जसपुर:- यहां एक किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ किशोरी का शव घर से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला है। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मामले में मृतका की मां ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या की तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 साल की बेटी दोपहर को घर से एक धार्मिक स्थल पर प्रसाद लेने के लिए गई थी, पर प्रसाद वह चार बजे तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी समय किसी ग्रामीण ने गन्ने के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उधर, किशोरी की हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पहले अस्पताल से शव नहीं उठने दिया। फिर हाईवे पर जाम लगा दिया। विधायक आदेश चौहान समेत अन्य नेताओं के मनाने पर करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिला है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉