Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

  धूमधाम से मनाया”शौर्य दिवस समारोह” महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कारगिल विजय की 27 वीं वर्षगांठ पर रविवार को “शौर्य दिवस समारोह” का आयोजन कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर प्रातः हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों, उनके परिजनों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।  बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, जनसामान्य ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली वीर नारियों व वीर जवान में  जयंती देवी पीरुमदारा रामनगर, उमा देवी मथुरा विहार हल्द्वानी, अनीता कुमारी छढ़ायल सुयाल, मानपुर पश्चिम हल्द्वानी, इसके साथ ही नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा, नायक सूबेदार गंगा सिंह को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

इस अवसर पर एमबीपीजी कॉलेज सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें वीर नारियों, परिजनों, एवं सैनिकों को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सैनिकों को श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर पूर्व में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर निशा, द्वितीय स्थान पर नीमा तिवारी, तृतीय स्थान पर आरती कुंवर विजेता रहे।

बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन भट्ट, द्वितीय स्थान पर कंचन, तृतीय स्थान पर वीर गुप्ता ने बाजी मारी

चित्रकला प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन भट्ट, द्वितीय स्थान पर साक्षयतिवारी, तृतीय स्थान पर हिमांशु कनौजिया विजेता रहे

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर परी, द्वितीय स्थान पर साहू, तृतीय स्थान पर दिव्या कुमारी विजेता रहे सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह, कर्नल (से.नि.) बी एस रौतेला, कैप्टन हीरा सिंह, कैप्टन जगदीश राठौर, कैप्टन नारायण दत्त पांडे, कैप्टन राजेंद्र सिंह, हवलदार चंद्रशेखर, संजय कुमार बोरा, सूबेदार नंदन सिंह, लेफ्टिनेंट प्रहलाद खड़कवाल, कैप्टन उमेश सिंह, देवेंद्र चौहान, एनसीसी कैडेट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉