उत्तराखण्डनैनीताल
बेतालघाट फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, सीओ पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति
ADVERTISEMENTS
देहरादून:- बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग को मिले प्रेक्षक की रिपोर्ट 14 अगस्त के आधार पर नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग को गंभीरता से लिया है।
ADVERTISEMENTS
घटना की पृष्ठभूमि को देखते हुए भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को भेजी गई है। वहीं, बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
संयुक्त सचिव कमलेश मेहता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक समझी गई है।
ADVERTISEMENTS



ADVERTISEMENTS











