टिहरी स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई, नई जिम्मेदारियों के लिए दीं शुभकामनाएं

नैनीताल/हल्द्वानी:- अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद टिहरी स्थानांतरित हुए अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अमित कुमार सैनी के कार्य के प्रति समर्पण और बेहतर कार्यकुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अधिकारी के सामने हर नई तैनाती के साथ नई जिम्मेदारियां आती हैं। एसएसपी ने उन्हें नवीन तैनाती पर बेहतर कार्य करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अमित कुमार सैनी 3 अक्तूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जिले में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ ही क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा सीओ ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाई।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा हल्द्वानी, काठगोदाम, बनभूलपुरा, रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए। सभी ने अमित कुमार सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










