Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चाफी से अलचोना-ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य: मंत्री राम सिंह कैड़ा

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के चाफी से अलचौना -ताडा मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानियां होती थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख स्वीकृति मिल गई है जिसका शासन से शासनादेश जारी हो गया है अब अधिकारियों को शीघ्र टैण्डर प्रकिया पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

उन्होंने कहा जल्दी ही मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! क्षेत्र की जनता ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉