Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वाहन चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो चोरों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से चोरी गई तीन मोटरसाइकिलों को बरामद करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें, जिनमें एक बिना नंबर की बाइक है, जो कि पुलिस ने बरामद की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब  बीतीप 11 जुलाई  गौजाजाली उत्तर निवासी हसरत अली शाह ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके04टी-6417 के चोरी होने की रिपोर्ट थाना बनभूलपुरा में दर्ज कराई थी। मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में तेज़ी से आगे बढ़ी। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

लगातार निगरानी, सूचना संकलन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस टीम ने 8 अगस्त को गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुनील राजपूत और देव विश्वास उर्फ देबू के रूप में हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल महबूब अली, दिलशाद अहमद और सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है और जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉