Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने  5 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए एहतियातन बागेश्वर जिले के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के दौर पड़ने के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक बनी रहेंगी। पूर्वानुमान है कि 10 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि कई स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने और पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों में न रुकने तथा प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉