Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, ऐप डाउनलोड कराने के बहाने उड़ाए 6.62 लाख रुपए

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- ऑनलाइन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनसे बचने के लिए बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है, खासतौर पर अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते समय सतर्क रहें। किसी भी लिंक पर निजी या बैंक की जानकारी साझा न करें। इसी तरीके से झांसा देकर रायपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की लगातार दो वारदात हुई हैं। एप डाउनलोड कराने के बहाने 6.62 रुपये उड़ा दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

रायपुर में रहने वाले बलबीर नेगी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से आई कॉल पर योनो एप डाउनलोड कराने का झांसा दिया गया। इसी बहाने उनके बैंक खाते से 6.62 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि साइबर ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर लिंक भेजा था। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक करके अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा कर दी। उसके बाद खाते से नौ सितंबर को अलग-अलग समय में आरटीजीएस के माध्यम से किसी दूसरे के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर हो गए। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉