Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन, वर्षों से हाईस्कूल का इंटर में उच्चीकरण करने की मांग का मंत्री कैड़ा ने किया सपना साकार, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के दुरस्त क्षेत्र ग्राम सभा देवद्वार, बडेट, घवेती, कीलोर, झाजर, बजुठिया सहित कई गाँव के ग्रामीणों वर्षों के देवद्वार स्कूल का हाईस्कूल से इटर मीडियट मे उच्चीकरण करने की मांग कर रहे रहे थे। यहां के बच्चों को हाई स्कूल के बाद इंटर की शिक्षा के लिए जगलों के रास्तों से 10 से 15 किमी दूर इंटर की शिक्षा के लिए जाना पड़ता था! या बंचित रहना पड़ता था जिस कारण छात्राओं छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा से हाईस्कूलों का इंटर मीडियट में उच्चीकरण करने की मांग की थी। मंत्री कैड़ा उच्चीकरण करने के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे और उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल का उच्चीकरण करने की मांग की, मंत्री कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री ने भीमताल विधानसभा के देवद्वार हाईस्कूल का इंटर मीडियट पर उच्चीकरण कराकर आज उद्घाटन किया। देवद्वार इंटर कालेज में छात्र छात्राओं के प्रवेश लेकर 11 वीं की कक्षाएं संचालित हो गई हैं क्षेत्र के लोगो ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल मालाओ व ढोल नगाड़ों से स्वागत कर आभार प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में एक दिन की मोहलत बढ़ी, अंतिम तिथि अब 15 अक्टूबर
Ad

उधर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी व शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है शिक्षा के क्षेत्र मे और बेहतर कार्य करूं जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को सुना।  संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। मंत्री कैड़ा ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित हो इस दिशा में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है !

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉