Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश एक बार फिर मौसम बदल रहा है। आज से बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली चमकने और तेज गर्जन की भी संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लगातार या तेज बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा नदी-नालों और बरसाती गदेरों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

बारिश के दौरान संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में लोगों से मौसम की स्थिति और प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी पर नजर रखने की अपील की गई है।

अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रदेश के अन्य जनपद भी मौसम की मार से अछूते नहीं रहेंगे। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर अचानक तेज बारिश होने से स्थानीय स्तर पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग

मानसून के सक्रिय रहने के बीच प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत है। खासकर नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील सड़कों के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉