Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अमित मौर्य हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने सनसनीखेज अमित मौर्य हत्याकांड के खुलासे के बाद अब हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक चार अगस्त को थाना काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग में गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार काठगोदाम को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हो पाया था, जिसमें न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिए जाने के बाद आज 12 अगस्त को आरोपी के घर से, मृतक के परिजनों की मौजूदगी में, घटना में प्रयुक्त दराती भी बरामद की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया। पुलिस टीम में पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल अशोक रावत, भानू प्रताप, सुरेन्द्र सिंह थाना काठगोदाम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉