Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महापौर गजराज बिष्ट से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने की मुलाकात, नगर निगम में शामिल नए वार्डों के व्यापारियों से टैक्स वसूलने के भेजे गए नोटिस का किया विरोध

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मुखानी-कुसुमखेड़ा ग्रामीण इकाई के व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर सरकार के फैसले के खिलाफ निगम में शामिल नए वार्डो के व्यापारियों से टैक्स वसूलने के लिए भेजे गए नोटिसों का विरोध किया है। नाराज व्यापारियों ने आज नगर निगम पर प्रदर्शन करते हुए निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट के सामने अपनी समस्या रखी।

ADVERTISEMENTS Ad

व्यापार प्रतिनिधिमंडल के ग्रामीण नगर अध्यक्ष पवन जोशी व महामंत्री पवन वर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त से मिला, जिसमें नगर निगम के नये जुड़े वार्डों से टैक्स वसूलने पर वार्ता की। व्यापारियों ने कहा गया कि 2018 में तत्कालीन सरकार द्वारा नए जुड़े नगर निगम क्षेत्र को 10 वर्षों के लिए टैक्स मुक्त किया गया था, लेकिन आज व्यापारियों से 2022 से टैक्स की मांग की जा रही है, जिस पर व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि जब 10 वर्ष तक टैक्स माफ किया गया है, तो फिर आज व्यापारियों को क्यों नोटिस भेजे जा रहे है। क्यों एक वर्ष के टैक्स जमा करने के नाम पर 2022 से टैक्स लिया जा रहा है।
सहायक नगर आयुक्त द्वारा शासनादेश दिखाते हुए कहा गया है कि केवल हाउस टैक्स पर कहा गया है जबकि व्यापारियों का कहना है कि ऐसा शासनादेश में कोई बात नहीं की गई है, केवल नये जुड़े वार्डो में 10 वर्ष तक भवन कर नहीं लिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

व्यापारियों ने नगर निगम महापौर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात करते हुए सरकार द्वारा कही गयी बात को रखा, और पूर्ण रूप से नगर निगम में जुड़े सभी व्यापारी एवं आवासीय के लिए 10 वर्ष तक छूट देने का निवेदन किया, जिस पर नगर निगम महापौर ने शासन स्तर पर बातचीत करने का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने नगर निगम मेयर पर भरोसा जताया है, और कहा कि फिर भी नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, नगर निगम पार्षद नीमा भट्ट, हरीश मठपाल, सुनीता वर्मा, दीपक कपिल, प्रदीप भट्ट, भास्कर त्रिपाठी, दीपक वर्मा, दीपक गुर्रानी, आशीष शर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, नंदाबल्लभ शर्मा, नंदन कांडपाल, दिवान बिष्ट, प्रदीप ओली, फैजान, समय शर्मा सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉