Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड का मौसम बदला: पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक देर रात से दोपहर तक बारिश हुई । ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉