Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, अवैध खनन मामले में की गई कार्रवाई, मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध खनन से जुड़े एक मामले में हरिद्वार जिले की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह सख्त कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंपी गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
Ad

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉