Medical
उत्तराखण्ड

नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में मिला एक मरीज का शव, मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- भंगेड़ी क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार रात एक मरीज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के अंदर मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37 वर्ष) को करीब तीन माह पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात केंद्र के संचालक ने जब शौचालय में आशीष का शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए केंद्र में भर्ती एक अन्य मरीज पर शक जाहिर किया है। परिजनों का आरोप है कि केंद्र में सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां मौजूद अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉