Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान बिगड़े हालात, दो युवा गंभीर रूप से घायल, एक को करना पड़ा एयरलिफ्ट

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ जिले में सेना की प्रादेशिक भर्ती चल रही है। भर्ती में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में युवा पिथौरागढ़ पहुंचे हुए हैं। बुधवार को भर्ती के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब 20 हजार से ज्यादा युवाओं ने भर्ती स्थल का गेट ही तोड़ दिया और अंदर पहुंच गए। इस दौरान भगदड़ मच गई जिसमें दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को एयरलिफ्ट करना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को आनन-फानन में पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे एयरलिफ्ट किया गया है। जबकि एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बता दें कि पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए देशभर से युवा पहुंच रहे हैं। लेकिन इतनी संख्या में युवा पहुंचे कि कुमाऊं के चार जिलों की परिवहन व्यवस्था ही तार-तार हो गई। जैसे-तैसे युवा अभ्यर्थी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तो पहुंचे तो वहां इतने लोगों के लिए व्यवस्थाएं न होने से समस्या हो गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉