Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

मुक्तेश्वर:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर नैनीताल पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में माहौल खराब करने तथा नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बीती रात को मुक्तेश्वर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पहाड़पानी के पास एक व्यक्ति दीपक नयाल पुत्र किशन सिह नयाल उम्र-35 वर्ष निवासी लेटीबुगा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को वाहन स्विफ्ट कार मे 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मैकडावल मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0-16/25 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम मे उ0नि0 विजय कुमार और वन आरक्षी मोहित कम्बोज शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉