Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाटिहरी

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, पिता- पुत्र की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र के अंतर्गत आनंद चौक के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कार में पिता- पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में कार जा गिरी। कार सवार दोनों पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतकों की शिनाख्त मूसा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा, मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉